फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Road problem in purmandal

Jammu News: सड़क के लिए की लंबी तपस्या, नतीजा खस्ता

विज्ञापन
Road problem in purmandal
मंडल से रायासुचानी मार्ग पर 50 वर्ष बाद डाला गया तारकोल केवल तीन महीनों में ही उखड़ा
विज्ञापन

विभाग के खिलाफ लोगों में रोष, प्रदर्शन करने की दे रहे चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरमंडल। मंडल से रायासुचानी रोड पर करीब तीन महीने पहले डाला गया तारकोल अब जगह-जगह से उखड़ने लगा है। इससे स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष है। इसका बड़ा कारण यह है कि 50 वर्षों में सैकड़ों बार मांग करने बाद इस मार्ग पर तारकोल डाला गया है। इतनी लंबी तपस्या का स्थानीय लोगों को विभाग ने खस्ता नतीजा दिया है। इसी कारण लोग प्रदर्शन करने को तैयार हैं।
स्थानीय तारा चंद, हुसैन मोहम्मद, चेत सिंह, दिलीप सिंह, आदि का कहना है कि दशकों के इंतजार के बाद डाला गया तारकोल महज तीन महीनों में ही बिखर गया, और जगह-जगह से सड़क खराब हो गई। लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ प्रशासन पारदर्शिता के बड़े-बड़े दावे कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ लाखों रुपये खर्च करने बाद भी केवल तीन महीनों में ही रोड पर डाला गया तारकोल बिखर चुका है। इसकी जानकारी स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग को कई बार दे चुके हैं, लेकिन विभाग न तो इसे ठीक करवा रहा है, और न ही इसके बारे में कुछ बोल रहा है। इससे लोगों में रोष है, क्योंकि सड़क की हालत खराब होने से वे रोजाना दिक्कतों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मंडल से रायासुचानी रोड से हर दिन केंद्रीय विद्यालय रायासुचानी को जाने वाले छात्र तथा क्षेत्र के मंडल, पुरमंडल, केउली, देओन, संगर, कुंड गुर्गानी, पचोली, खड़ा मदाना, आदि गांवों के लोग गुजरते हैं। ये लोग इस सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। काम न होने पर उन्होंने प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है। इस विषय में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन विजय कुमार का कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। एईई से बात कर बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस विषय पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उससे इस उखड़े हुए तारकोल को दोबारा डालने के लिए कहा गया है। जब तक ठेकेदार काम पूरा नहीं करेगा, उसे पैसा नहीं दिया जाएगा।
- पुरुषोत्तम जोशी, एईई, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed