{"_id":"64458aead67f72e30207ee44","slug":"road-problem-in-arnia-rspura-news-c-10-1-99761-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 20 साल से तारकोल का इंतजार कर रही नंदपुर टिब्बा की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 20 साल से तारकोल का इंतजार कर रही नंदपुर टिब्बा की सड़क
विज्ञापन
500 मीटर सड़क पर डाली गई केवल कंकरीट
डीडीसी, बीडीसी को ज्ञापन देने पर भी नहीं हुई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पंचायत बहादुरपुर के गांव नंदपुर टिब्बा में पांच सौ मीटर सड़क पर 20 साल से तारकोल डालने का काम अटका हुआ है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग क्षेत्र के डीडीसी, बीडीसी और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।
यह सड़क गांव के बीच से निकलती है, और इस पर कंकरीट डाली गई है, लेकिन तारकोल नहीं डाला जा रहा। इससे गांव के लोगों को असुविधा होती है। कई बार ऊबड़-खाबड़ सड़क के चलते लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। नुकीले पत्थरों की वजह से लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। सरपंच ज्योति लाल ने बताया कि इस सड़क को बनाने को लेकर इलाके के जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया गया है, लेकिन हर बार टालमटोल कर दी जाती है। सड़क का काम पूरा ही नहीं हो पा रहा है। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सड़क का कार्य पूरा होना चाहिए। नहीं तो लोग धरना देने पर उतारू हो जाएंगे।
डीडीसी अरनिया सुरेखा देवी ने बताया कि इस सड़क पर तारकोल डालने को लेकर सुपरिटेंडेंट इंजीनियर से बात कर ली गई है। जल्द ही इस पर तारकोल डाला जाएगा। इस सड़क पर तारकोल डालने में देरी होने की मुख्य वजह लोग ही हैं, जो कभी टाइल लगाने के लिए कहते थे, कभी तारकोल डालने के लिए कहते थे। फिलहाल इस पर तारकोल डाला जाएगा।