{"_id":"5d62e3e08ebc3e93c2029b3d","slug":"road-problem-billawer-news-jmu191947873","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पस्सियां गिरने से यातायात एक हफ्ते से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पस्सियां गिरने से यातायात एक हफ्ते से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। बिलावर से धार डुगनू कर तरफ जाने वाली सड़क पस्सियां गिरने से एक सप्ताह से बंद है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
स्थानीय निवासी रामप्रकाश, शुुुभ कुमार, रविकांत, सुरिंद्र सिंह, अजय पाल और शमसदीन ने बताया कि धार डुगनू सड़क पर पिछले दिनों बरसात की वजह से पहाड़ी खिसक कर सड़क पर आ गई थीं। इस वजह से मार्ग पर केवल चार किलोमीटर तक ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। आगे की यातायात सेवा बंद है। ऐसे में आगे का रास्ता लोगों को पैदल तय करना पड़ता रहा है। यही नहीं दुकानदारों को सामान ले जाने के लिए घोड़ों और खच्चरों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा पस्सियां गिरे हफ्ता बीत गया है, लेकिन अभी तक विभाग ने उन्हें हटाने की जहमत नहीं उठाई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विभाग से पस्सियां हटाकर यातायात बहाल करने की मांग उठाई है।
इस बारे में महानपुर के एईई एसके गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है। मौसम साफ नहीं होने के कारण पस्सियों को हटाया नहीं जा सका है। मौसम के साफ होते ही मलबे को साफ करवा यातायात बहाल कर दिया जाएगा।