फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road news

Jammu News: सड़क न होेने से लोग पैदल चलने को मजबूर

विज्ञापन
road news
सुंब ब्लाक के समोठा के दबनू  का मार्ग नही होने से बच्चे नाला पार कर स्कूल जाते हुए।
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के आधा दर्जन गांवों में आज भी सड़क न होने से लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। इससे विद्यार्थियों को स्कूल जाने में परेशानी होगी है, वहीं मरीजों को मुख्य सड़क तक चारपाई से ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ब्लॉक के पहाड़ी गांव समोठा, दावनु, बेली, सरला, लुडाथ में सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को मजबूरन कई किलोमीटर तक पैदल रास्ता तय कर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी को पार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है। जब नदी और नालों में बाढ़ आती है। इन इलाकों का संपर्क जिले और ब्लॉक मुख्यालय से कट जाता है। बच्चे भी कई दिनों तक स्कूल नहीं जा पाते है। अगर किसी भी इलाके में कोई बीमार हो जाता है तो उसे चारपाई से सड़क तक ले जाना पड़ता है। अगर नदी में बाढ़ आई हो तो बाढ़ का जल स्तर कम होने तक का इंतजार करना पड़ता है। कई बार जल स्तर कम होने में दो से तीन दिन भी लग जाते हैं। इस कारण मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। लोगों ने कहा कि इस संबंध में वे कई बार जनप्रतिनिधियों व विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन नेता लोग सिर्फ वोट लेने के लिए ही यहां आते हैं और झूठे आश्वासन देकर चले जाते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
गौरन से समोठा दाबनू के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों को सड़क की सुविधा नहीं है। पक्के मार्ग तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को डेढ से दो घंटे लग जाते हैं। सभी इलाकों में सड़क संपर्क का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नेक राम
स्थानीय निवासी सामोठा
..............
वर्ष 23-24 में समोठा से दावनू तक सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन आज तक इस सड़क पर तारकोल नहीं डाला गया। जब बरसात होती है तो सड़क पर फिसलन होने के कारण चलना मुश्किल हो जाता है। अगर पक्की सड़क बन जाए जो कुछ गांवों के लोगों को राहत राहत मिल सकती है।
-किरणा देवी
स्थानीय निवासी समोठा
...........
बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ आने से बच्चे कई दिनों तक स्कूल नहीं जा सकते हैं। सड़क सुविधा से वंचित होने के कारण ज्यादातर बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करने में महरूम रहते हैं।
-बबली देवी
स्थानीय निवासी समोठा

.............
अगर कोई बीमार हो जाता है तो उसे चारपाई पर डालकर सड़क तक लाना पड़ता है। सड़क तक पहुंचने के लिए दो नालों को पार करना पड़ता है। अगर नालों पर पुल और पक्की सड़क बन जाए तो ग्रामीणों को सरकारी सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

-गुड्डो देवी
स्थानीय निवासी समोठा।
..............
ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कच्ची सड़क बनाई गई है। पक्का सड़क लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जाएगी।
-ब्रनिका राज
बीडीओ सुंब
................
समोठा से दाबनू के लिए एक किलोमीटर को पक्का करने की योजना बनाकर भेजी है। बजट आने पर इसको पक्का कर दिया जाएगा। नाले पर फुट ब्रिज बनाया जा रहा है। शीघ्र ही इसे पूरा कर दिया जाएगा।-
दरबारी लाल
एईई लोक निर्माण विभाग सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed