फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road construction

पलांवाला के लोगों का स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
road construction
ज्यौड़ियां। पीएचसी पलांवाला को खौड़ सीएचसी में शिफ्ट करने के मामले को लेकर सोमवार को फिर पलांवाला के लोगों ने पीएचसी पलांवाला में पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लाक सामोआ से बीडीसी के चेयरमैन प्रवीण कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीएमओ पलांवाला उनको झूठे आश्वासन दे रहा है और अंदर ही अंदर वह पीएचसी पलांवाला से सामान को खौड़ सीएचसी में शिफ्ट किए जा रहा है। सनद रहे कि इससे पहले भी पलांवाला के लोग दो बार इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन बीएमओ पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पलांवाला क्षेत्र की पांच पंचायतों के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पलांवाला में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि अंदर ही अंदर पीएचसी पलांवाला का समान पैक कर पलांवाला से शिफ्ट कर खौड़ सीएचसी में लाया जा रहा है। इसकी हमें भनक लगी है और विभाग पलांवाला क्षेत्र के लोगों के साथ झूठ बोल रहा है कि इमारत की हालत ठीक नहीं होने के कारण हम लोग समान सुरक्षित स्थान पर भेज रहे हैं और जल्द ही इमारत के निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। लेकिन आज फिर पलांवाला क्षेत्र की पंचायत पलातन, पंजतूत, लोअर पलांवाला, अपर पलांवाला तथा भगवान चक आदि पंचायतों के लोगों ने गुस्से का इजहार करते हुए पलांवाला बाजार में जुलूस निकाला और पीएचसी पलांवाला परिसर में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि अगर यहां से पीएचसी की सुविधाओं को खौड़ में शिफ्ट की गई तो हम चुप नही बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पलांवाला पुलिस चौकी प्रभारी को स्वास्थ्य विभाग को संबोधित ज्ञापन सौंपा और अपनी मांग बताई। प्रदर्शन में सरपंच विजय सिंह भाऊ, बहादुर सिंह चौधरी, मंजीत सिंह भाऊ, सेवानिवृत्त सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, सेनानिवृत्त सुबेदार मेजर फिरजूल सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

-------
पलांवाला के लोगों को गलतफहमी हो रही है। पीएचसी पलांवाला को कहीं शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। बात यह है कि पीएचसी की इमारत की काफी पुरानी हो गई है और हालत काफी खस्ता है। कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए। पीएचसी की इमारत का निर्माण किया जाएगा। इसलिए समान को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने को लेकर पैकिंग की जा रही है।
-सुदर्शन सिंह कटोच, बीएमओ, पलांवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed