{"_id":"5cc632adbdec2207215a2e69","slug":"road-blockade-on-the-jammu-srinagar-highway-work-on-the-highway-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पस्सियां गिरने से यातायात ठप, हाईवे से पत्थर हटाने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पस्सियां गिरने से यातायात ठप, हाईवे से पत्थर हटाने का काम जारी
Mon, 29 Apr 2019 04:39 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 29 Apr 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
jammu-srinagar highway
जम्मू-श्रीनगर हाईवे रविवार शाम पांच बजे डगडाल इलाके में फोरलेन निर्माण स्थल पर पस्सियों के गिरने के कारण बंद हो गया है। रविवार को हाईवे पर सिर्फ सुरक्षाबलों और दरबार मूव के वाहनों को श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति थी। जो दोपहर तक जवाहर टनल पार कर चुके थे।
विज्ञापन
शाम पांच बजे के बाद हाईवे पर उधमपुर से श्रीनगर की ओर जाने की इजाजत दी गई लेकिन डगडाल इलाके में पत्थर गिरने से राजमार्ग बंद हो गया। इससे बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। मार्ग को खोलने के लिए निर्माण कंपनी ने मशीनें को लगाया है। देर रात तक राजमार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि डगडाल के निर्माण स्थल पर करीब पांच बजे पस्सियों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ जो अभी जारी है। उन्होंने कहा कि अगर पस्सियों के गिरने का सिलसिला बंद हुआ तो सुबह तक राजमार्ग से पत्थर हटा लिया जाएगा। इसके बाद रुके हुए वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन