फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road block

जखैनी चौक पर लगी रही वाहनों की कतार, दिन भर बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
road block
उधमपुर: नेशनल हाईवे बंद होने के कारण जखेनी चौक पर रोके गए वाहन. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। रामबन के मेहाड़ व आसपास के इलाकों में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वीरवार को बंद रहा। इससे उधमपुर के जखैनी चौक पर घाटी जाने वाले वाहनों की कतार लगी रही। मार्ग पर पस्सियां ज्यादा गिरी है, इसलिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी हाईवे बंद रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद रामबन के मेहाड़ और पंथयाल में पस्सियां गिरने पर वीरवार को तड़के पांच बजे हाईवे बंद किया गया। इसकी सूचना जब उधमपुर में मिली तो घाटी की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को उधमपुर व इसके सटे रठियान, संगूर, ठंडा पद्दर, बट्टल बालियां, मलाड, फलाटा, आदि इलाकों में रोक दिया गया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी गई। हाईवे पर फंसे यात्री पल पल हाईवे खुलने की जानकारी लेते रहे, लेकिन शाम तक किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह की तरफ वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखा गया था। जखैनी चौक के आसपास भी दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। आगे जाने की अनुमति न मिलने पर यात्री दिन भर परेशान रहे, और यातायात कर्मियों से हाईवे खुलने के बारें में पूछते रहे। सुबह के समय अधिकतर यात्री वाहनों में ही दुबके रहे। दोपहर को मौसम में सुधार आने के बाद सभी ने बाहर निकल कर थोड़ी राहत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो दिनों से हाईवे पर रोके गए ट्रक चालक सड़क पर लेटकर विश्राम करते नजर आए। उनका कहना था कि हाईवे बंद होने और बारिश के कारण वे ट्रक में ही दुबक कर बैठे थे। इससे उनकी टांगे भी दुखने लगी थीं। अब मौसम में सुधार होने पर उन्हें बाहर निकल कर विश्राम करने का मौका मिला है। उधर, प्रशासन ने शुक्रवार को हाईवे बंद रखने की घोषणा की है। दरअसल, मेहाड़ में पहाड़ों से पस्सियां अधिक मात्रा में गिरी है। इसे साफ करने में काफी समय लगने वाला है। वहीं, पंथयाल में पहाड़ों से पत्थर गिरना जारी है।

धमपुर: कश्मीर जाने वाले यात्री उधमपुर के पीर बाबा चौक के पास हाईवे पर आराम करते हुए.

धमपुर: कश्मीर जाने वाले यात्री उधमपुर के पीर बाबा चौक के पास हाईवे पर आराम करते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed