{"_id":"62b208cd36e2980f3207fb5e","slug":"road-block-ramban-news-jmu26240537","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंथयाल में पहाड़ से गिरे पत्थर, हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंथयाल में पहाड़ से गिरे पत्थर, हाईवे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन के पंथयाल में पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। रामबन में ज्यादातर जम्मू से घाटी की ओर जाने वाले ट्रक फंसे हैं।
लगातार बारिश होने के कारण पत्थर व मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं, उधमपुर से भी घाटी की तरफ वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रामबन में मौसम का मिजाज सुबह से बदला हुआ है, और रुक रुक कर बारिश जारी है। दिन भर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु थी। लेकिन, शाम करीब छह बजे पहाड़ से पत्थर गिरना शुरू हो गए, और राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
राजमार्ग पर शाम को ज्यादातर ट्रक घाटी की तरफ जा रहे थे। इसलिए, राजमार्ग बंद होने पर रामबन के विभिन्न हिस्सों में ये ट्रक भी फंस गए हैं। इसके साथ दोनों तरफ यात्री वाहन भी फंसे हुए हैं। वहीं, राजमार्ग के बंद होने की सूचना मिलने के बाद फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनें मौके पर पहुंच गईं, लेकिन बारिश के बीच लगातार पत्थर गिरने के कारण मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
इसके अलावा राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद उधमपुर में भी ट्रकों और यात्री वाहनों को रोक दिया गया है। इसके बाद यहां भी ट्रकों की कतार लगना शुरू हो गई है। बारिश जारी रहने के कारण मार्ग खोलने का काम देर रात तक शुरू नहीं हो सका।