फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

अखनूर और पुंछ के लोगों को मिलेगी फोरलेन की सौगात

विज्ञापन
road
चांद किशोर शर्मा, एसडीएम
अखनूर। क्षेत्र के लोगों को फोरलेन हाईवे की सौगात मिलने जा रही है। अखनूर से पुंछ रोड को फोरलेेन किया जा रहा है। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क बनाने पर सुरक्षा बलों और वाहन चालकों को आवाजाही में आसानी होगी।
विज्ञापन

अखनूर-पुंछ हाईवे को फोरलेन करने के लिए केंद्र सरकार ने 5100 करोड़ की राशि निर्धारित की है। इसमें अखनूर से पुंछ तक 8.83 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें सरकारी और निजी भूमि शामिल है। अखनूर के हनुमान चौक से शुरू होने वाले फोरलेन के लिए अखनूर से जिला राजोरी, पुंछ तक रोड के दोनों ओर 15-15 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अखनूर से चौकी चौरा तक सड़क के दोनों ओर भूमि अधिग्रहण के राजस्व विभाग के अधिकारियों ने निशानदेही की है। अखनूर से चौकी चौरा तक 40 किलोमीटर के फोरलेन बनाने का ठेका सीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया, जिसमें चार सौ करोड़ रुपये की राशि रखी गई है। इसमें फोरलेन बनाने की प्रक्रिया में पहाड़ों और मोड़ खत्म करने का प्रावधान भी है। अखनूर राजस्व विभाग की तरफ से निजी भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा देने के लिए चिह्नित भूमि की राशि मंजूरी के लिए हेड आफिस प्रस्ताव जम्मू में भेज दिया है। रोड के निर्माण के लिए टेंडर के तहत नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की देखरेख में कार्य किया जाएगा। इसमें कंपनी के अधिकारियों ने इस संबंध में एसडीएम कार्यालय में फोरलेन निर्माण के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों से समीक्षा बैठक भी की।
विज्ञापन

----
फोरलेन निर्माण की मुख्य बातें
- फोरलेन बनाने की प्रक्रिया में अखनूर कस्बे में दसकाल, बगांटी, टांडा, चौकी चौरा क्षेत्र की कई दुकानें हद में आएंगी।
- अखनूर-पुंछ रोड को फोरलेन करने के अलावा तीन किलोमीटर चौकी चौरा क्षेत्र में टनल निकाली जाएगी, जिससे दस किलोमीटर सफर कम होगा।
- कश्मीर घाटी जाने वाले मुख्य रोड बंद होने पर इस मार्ग से वाया बिफयाल कश्मीर घाटी जाने में आसानी होगी।
- अखनूर-पुंछ रोड फोरलेन बनाने पर सुरक्षा बलों को राजोरी, पुंछ और कश्मीर घाटी में आवाजाही करने में आसानी होगी।
------
अखनूर-पुंछ रोड को फोरलेन करने के लिए सड़क के दोनों ओर 15-15 मीटर सरकारी और निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। मुआवजे के लिए सूची तैयार करके मंजूरी के लिए जम्मू भेज दी गई है। भूमि अधिग्रहण के लिए निशानदेही भी कर ली गई है। शीघ्र ही नोटिस जारी करके भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। अगले माह काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चांद किशोर शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed