{"_id":"5d5da5e78ebc3e6c4478095c","slug":"road-accident-vehicle-fell-in-gorge-in-reasi-jammu-kashmir-four-dead-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रियासी में वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, अन्य घायलों का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रियासी में वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, अन्य घायलों का इलाज जारी
Thu, 22 Aug 2019 01:43 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के दूरदराज इलाके में एक वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। अन्य चार लोगों की स्थिति गंभीर है।
बुधवार देर शाम एक वाहन माहौर से बौठोई की ओर जा रहा था। इस बीच चालक ने एक मोड़ के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वह गहरी खाई में जा गिरा। लोगों की चीख पुकार और वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
उन्होंने इसकी जानकारी अन्य गांव वालों को दी। इसके बाद सभी ने बचाव कार्य शुरू कर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने गहरी खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचा। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा।
बताया जाता है कि तब तक चार लोगों ने दम तोड़ दिया था। पहचान रिजवान, अब्दुल हमीद, सज्जाद और नदीम के रूप में हुई। चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें जम्मू के लिए रेफर कर दिया। उनकी पहचान महजूर अहमद, नसीमा बेगम, असगर और वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को ले करके केस को दर्ज कर लिया है।