फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road Accident news

Jammu News: घने कोहरे के बीच डिवाइडर से टकराई बस, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
road Accident news
- हाईवे पर दियानी के पास हादसा, जालंधर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस में सवार थे 50 यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर दियानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच जालंधर से जम्मू जा रही एक यात्री बस डिवाइडर के साथ टकरा गई। पंजाब रोडवेज की बस में करीब 50 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सुबह करीब नाै बजे हुआ। क्षेत्र में घना कोहरा था जिससे सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। चालक को सामने लगे सीमेंट के ब्लॉक नजर नहीं आए और बस इनसे जा टकराई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस से रवाना कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि टक्कर तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

----------
सड़क निर्माण कंपनी पर

लगाए लापरवाही के आरोप
पूर्व सरपंच प्रदीप ललोत्रा ने बताया कि हाईवे के निर्माण कार्य के चलते दियानी में सड़क के बीच सीमेंट के डिवाइडर लगाकर इसे संकरा कर दिया गया है। इससे वाहनों को निकालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बीते दिनों भी दो वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके सड़क निर्माण कंपनी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सड़क पर कम जगह होने और डिवाइडर हटाने के लिए कई बार कंपनी को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित दिशानिर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed