फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident, jammu kashmir

Jammu News: पांच साल में 4251 जिंदगियां लील गईं जम्मू-कश्मीर की सड़कें

विज्ञापन
road accident, jammu kashmir
28896 सड़क हादसे, 37725 लोग घायल
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसों पर यातायात विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े चौकाने वाले हैं। पिछले पांच वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में 28,896 सड़क हादसे हुए, जिनमें 4,251 लोगों की जान चली गई, जबकि 37,725 घायल हुए हैं। जम्मू क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं। ये आंकड़े डॉ. एमएम शुजा की ओर से दायर एक आरटीआई के जवाब में जम्मू-कश्मीर यातायात मुख्यालय द्वारा साझा किए गए हैं। आरटीआई 2 फरवरी, 2024 को प्रस्तुत की गई थी और विभाग द्वारा नौ मार्च को प्रतिक्रिया प्रदान की गई।
----
यातायात विभाग का तर्क, सड़क सुरक्षा के प्रयास जारी
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसों और इनमें योगदान देने वाले कारकों को कम करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। विभाग आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा नियमों और विनियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। जागरूकता अभियानों और जुर्माना जारी करने सहित सख्त प्रवर्तन उपायों के माध्यम से दोपहिया यातायात की सुरक्षित आवाजाही को बढ़ाने के लिए पहल की जा रही है। विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ सहयोग सभी के लिए बेहतर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को और मजबूत करता है।
विज्ञापन

-----
वर्ष 2019 में जम्मू संभाग में 3,907 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 695 मौतें और 4,987 लोग घायल हुए, जबकि कश्मीर संभाग में 1,889 दुर्घटनाएं हुईं और 301 लोगों की मौत हुई व 2,545 घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में जम्मू में 3,086 सड़क हादसे 487 लोगों की जिंदगियां लील गए, जबकि 3,798 लोग घायल हुए। कश्मीर में 1,774 दुर्घटनाओं में 241 मौतें हुईं और 2,096 लोग घायल हुए।
वर्ष 2021 में जम्मू संभाग में 3,584 सड़क हादसों में 560 लोगों की जान चली गई, जबकि 4,640 घायल हुए। कश्मीर में 1,868 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 214 मौतें और 2,332 लोग घायल हुए।
2022 में, जम्मू संभाग में 3,886 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 562 मौतें हुईं और 5,554 घायल हुए, जबकि कश्मीर में 2,206 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 243 मौतें हुईं और 2,818 घायल हुए।
2023 में जम्मू संभाग में 3,943 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 598 मौतें हुईं और 5,486 घायल हुए, और कश्मीर संभाग में 2,355 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 295 मौतें हुईं और 2,983 घायल हुए।

31 जनवरी, 2024 तक 398 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 55 मौतें हुईं और 486 घायल हुए। इनमें से जम्मू संभाग में 284 सड़क दुर्घटनाएं, 38 मौतें और 342 लोग घायल हुए, जबकि कश्मीर संभाग में 114 दुर्घटनाएं, 17 मौतें और 144 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed