{"_id":"5c13399042c7925d4c0a2642","slug":"road-accident-in-reasi-jammu-kashmir-car-fell-in-george","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारात से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 7 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारात से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 7 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में गुरुवार देर रात शादी से लौट रहे बाराती एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई।
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निखल गोगबा ने बताया कि यह हादसा जिले के तमसगली इलाके में गुरूवार रात को उस समय हुआ जब ये लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। गोगबा ने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज (8), बिक्रम (9), राम सिंह (14), रघुनाथ (20), सुरधोल सिंह (22), रमेश सिंह (25) और करण सिंह (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल उत्तम सिंह (32), परदेव सिंह (21) और लहर सिंह (29) का जम्मू के जीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
डीएसपी ने बताया कि वाहन के ड्राइवर के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी हो। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।