फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ammu Road Accident News: Death Of Husband, Wife And Son Reported

Jammu Accident : जम्मू के रियासी में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत; एक घायल

Sat, 06 Jan 2024 04:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Jan 2024 04:35 PM IST
सार

Jammu Car Accident : जम्मू संभाग के रियासी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
ammu Road Accident News: Death Of Husband, Wife And Son Reported
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के रियासी जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रियासी जिले के चसाना में शनिवार सुबह धुंध की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। हादसे का कारण धुंध बताई जा रही है। वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान जाहिद अहमद उनकी पत्नी सारिया अख्तर निवासी बलमतकोट और उनके छोटे बेटे के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान इरफान निवासी बुधल के रूप में हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के अनुसार, रियासी के चसाना में बोलेरो से यह हादसा हुआ। पति-पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed