{"_id":"6295d47010ee1b681b312996","slug":"road-accident-in-kishtwar-padar-two-killed-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishtwar Accident: किश्तवाड़ में सड़क हादसा, दो की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishtwar Accident: किश्तवाड़ में सड़क हादसा, दो की मौत, 6 घायल
Tue, 31 May 2022 02:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 31 May 2022 02:10 PM IST
सार
किश्तवाड़ में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग जम्मू से हिमाचल के मिंदल मातां चंडी के दरबार में जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Kishtwar Accident
- फोटो : राजेश चंद्र
विस्तार
जिला किश्तवाड़ में एक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गए हैं। जिले के उपमंडल पाडर के सोहल में यह हादसा हुआ। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, एक वाहन जम्मू से हिमाचल के मिंदल में माता चंडी के दरबार के लिए जा रहा था। इस दौरान जिला किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर के सोहल में यह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।