फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident in Jammu Car falls into canal in Mira Sahib Jammu

जम्मू में हादसा: नहर में गिरी कार, तीन की मौत, मासूम की तलाश में बचाव कार्य जारी

Sat, 11 Sep 2021 01:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 01:27 PM IST
सार

मीरा साहिब क्षेत्र में मरलिया डाक बंगला के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा समाई। रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक तीन शव बरामद किए गए हैं, एक बच्ची अभी भी लापता है।

विज्ञापन
road accident in Jammu Car falls into canal in Mira Sahib Jammu
मीरा साहिब क्षेत्र में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के मीरा साहिब क्षेत्र में मरलिया डाक बंगला के पास शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा समाई। कार सवार लोगों में दंपति समेत तीन की मौत हो चुकी है, जबकि लापता बच्ची का तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में आठ लोग सवार थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने    

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि गणेश कुमार नामक व्यक्ति कार चला रहा था। जिसने मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे कार हादसे का शिकार हो गई। कार में आठ लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की बचा लिया गया है। एक बच्ची अभी लापता है, जिसकी उम्र दो महीने बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। शोकाकुल परिवार के घर पर लोगों का तांता लगा है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ऊपर वाले से प्रार्थना है कि किसी भी तरह से मासूम बच्ची बच जाए।

मासूम की तलाश में नहर का चप्पा-चप्पा खंगाला गया
हादसे के बाद से लापता दो महीने की बच्ची की तलाश में नहर में युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया। नहर का पानी रोकने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों ने काफी दूर तक नहर में उसे तलाश किया, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed