फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accedent

डेढ़ घंटा टैंकर के नीचे फंसा रहा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
road accedent
जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक पर जाते हुए सामने खड़े एक पानी के टैंकर के नीचे जा घुसा। वह इतने बुरे तरीके से फंसा कि उसको बाहर निकालने में डेढ़ घंटा लग गया।
विज्ञापन

युवक बाइक समेत टैंकर के टायर के नीचे फंसा रहा। वह इस तरह से फंसा हुआ था कि टैंकर आगे पीछे होता तो वह कुचल जाता। ऐसे में एक क्रेन को मंगवाकर टैंकर को उठाया गया और फिर युवक को बाहर निकाला। मृतक लिटन ठाकुर किश्तवाड़ के डूल का रहने वाला था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे युवक पहले डिवाइडर से टकराया और इसके बाद उसकी बाइक सामने खड़े पानी के टैंकर के बीच जा घुसी। हादसा होते ही कई लोग मौके पर जमा हो गए। पास खड़े कुछ लोग उसे बचाने में जुट गए। कुछ लोग टैंकर के नीचे घुसे और उसे बाहर निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह इतने बुरे तरीके से फंसा हुआ था कि टैंकर को आगे पीछे करने पर उसकी मौके पर ही मौत हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, उसका एक पैर बाइक के नीचे फंसा हुआ था, जबकि बाइक टायर के साथ अटकी हुई थी। डेढ़ घंटे तक युवक को होश थी। कुछ देर तक वह बात कर रहा था, लेकिन थोड़ी देर के बाद बेहोश हो गया, जबकि उसकी सांसें चल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाई और टैंकर को उठाकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। यहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed