फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rise in temperature in many districts of Jammu and Kashmir, mercury will increase

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तापमान में उछाल, अभी बढ़ेगा पारा 

Thu, 11 Feb 2021 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 06:22 AM IST
विज्ञापन
Rise in temperature in many districts of Jammu and Kashmir, mercury will increase
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में मौसम के लगातार साफ रहने से दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री ऊपर चला गया है। घाटी में अभी ठंडक कायम है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ जमा होने के कारण बर्फीली हवाएं जारी हैं, लेकिन तापमान में सुधार आया है। जम्मू समेत कई जिलों में दिन की धूप में तपिश का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आने के आसार हैं। 

विज्ञापन


जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रहने से दोपहर को तपिश का अहसास हुआ। आसमान के साफ होने से लोग अब सीधी धूप से परहेज करने लगे हैं। मौसम खुलने से बाजारों में रौनक बढ़ी है। मौसम में आ रहे बदलाव का बाजार पर भी असर दिख रहा है। अब गर्मियों की दस्तक वाले खरीदारों का इंतजार है।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री चढ़कर 23.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 18.0, बटोत में सामान्य से 8.1 डिग्री चढ़कर 19.9, कटड़ा में 21.7 और भद्रवाह में सामान्य से 7.9 डिग्री चढ़कर 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में भी दिन के मौसम में सुधार आया है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री तक ऊपर चला गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में दिन के तापमान में सुधार हुआ है। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। 

स्थान    न्यूनतम तापमान 
कारगिल     माइनस 8.4
लेह          माइनस 5.0
गुलमर्ग       माइनस 4.0
पहलगाम     माइनस 4.0
श्रीनगर        माइनस 1.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed