फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rise in infected cases in the state, Center called a meeting

प्रदेश में संक्रमित मामलों में उछाल, केंद्र ने बैठक बुलाई

विज्ञापन
Rise in infected cases in the state, Center called a meeting
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उछाल को देखते हुए केंद्र ने शनिवार को केंद्रीय सचिव स्तर की ऑनलाइन बैठक बुलाई है। एक विभागीय अधिकारी ने बताया कि बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में जल्द कोविड सर्वे के लिए एक केंद्रीय टीम भी आ रही है।
विज्ञापन

टीम प्रदेश में कोविड प्रबंधन और भविष्य की तैयारियों का जायजा लेगी। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण की पहचान और नियंत्रण के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। केंद्रीय दल जल्द पहुंचेगा। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से कोविड संक्रमण मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश में नई एसओपी जारी हो सकती है। इसमें चिकित्सा देखभाल के लिहाज से कुछ पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। इस बीच पिछले कई हफ्तों बाद वीरवार को प्रदेश में चौबीस घंटे में 108 नए कोविड संक्रमित मामले सामने आए, इसमें 37 यात्री हैं। जम्मू संभाग में उधमपुर में लगातार संक्रमित मामले मिल रहे हैं। यहां नए 23 मामले मिले, जिसमें 9 यात्री हैं। इसके साथ श्रीनगर में भी संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कोविड मुक्त चल रहे किश्तवाड़, कठुआ में भी सक्रिय मामले बढ़े हैं। पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी होने से सक्रिय मामले बढ़कर 820 हो गए हैं। कोविड विशेषज्ञ अनलॉक में अधिकांश गतिविधियां शुरू होने और लोगों द्वारा कोविड प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन न करना इसका कारण मान रहे हैं। आगामी दिनों में संक्रमित मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है। पूरे प्रदेश में रैपिड और आरटीपीसीआर कोविड टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में आए नए संक्रमित मामलों में कश्मीर संभाग से 77 लोग पीड़ित हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 59 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक 1955 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1230 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों में कश्मीर संभाग से 627 लोग कोविड संक्रमण से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तीसरे चरण के टीकाकरण पर प्रशिक्षण आज
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मार्च में शुरू किए जा रहे तीसरे चरण के कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लिए शुक्रवार को केंद्र के साथ प्रदेश टीकाकरण अधिकारियों की ऑनलाइन प्रशिक्षण बैठक बुलाई गई है। इसमें टीकाकरण की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। तीसरे चरण में उम्रदराज लाभार्थियों का पहले पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed