{"_id":"64595dcb1bbe383b6a0055f5","slug":"ring-road-construction-work-rspura-news-c-10-1-111323-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिंग रोड के काम को तेजी से पूरा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिंग रोड के काम को तेजी से पूरा करने की मांग
Tue, 09 May 2023 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 09 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। रिंग रोड के काम में तेजी ला कर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को पेश आ रही दिक्कतों से निजात मिल सके। मीरां साहिब कस्बे के पास इन दिनों निर्माण कार्य जारी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव तूतड़े, महेशिया, चक लावल, वैनागढ़ की ओर जाने वाला मार्ग निर्माण कार्य के कारण बंद है। इस कारण लोग दूसरे मार्ग से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं।
गांव तूतड़े के रमेश लाल ने बताया कि तीन वर्षों से नहर के ऊपर पुल का निर्माण जारी है। इस कारण लोगों को मीरां साहिब जाने के लिए दूसरे मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। महेशिया निवासी चमन लाल ने बताया कि मीरां साहिब को जोड़ने वाली संपर्क सड़क भी रिंग रोड के निर्माण के चलते बंद है। स्थानीय प्रशासन की ओर से रिंग रोड प्रबंधन को काम की गति तेज करने के लिए नहीं कहा जा रहा है। उस मार्ग पर अब पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने बताया कि सरकार ने 31 मार्च, 2022 तक रिंग रोड का काम पूरा करने का समय निर्धारित किया था। परियोजना का अभी तक 70 फीसदी कार्य ही हो पाया है। छह चरणों में निर्माण कार्य को पूरा किए जाने की योजना बनाई गई थी। गत साल एक चरण अखनूर रोड से कोट भलवाल तक का था उसका लोकार्पण उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से किया गया था। जम्मू रिंग रोड जम्मू व सांबा जिले के 60 गांवों से गुजरेगा। इनमें जम्मू जिले के 54 व सांबा जिले के छह गांव शामिल हैं। सांबा जिले के राया मोड़ से लेकर मीरा साहिब से नगरोट में जम्मू-श्रीनगर हाइवे से इसे जोड़ा जाएगा। परियोजना में आठ मुख्य पुल, 101 छोटे पुल, 308 कलवर्ट, दो फ्लाईओवर, पांच मोटर अंडर पास व दो सुरंग का निर्माण होना था। उन्होंने कहा कि इस समय कार्य काफी धीमी गति से चल रहा जिससे नहीं लगता कि इस वर्ष के अंत तक पूरा होगा। उन्होंने सरकार से रिंग रोड के काम को तीन शिफ्टों में करवा कर पूरा किया करने की मांग उठाई है।