फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rihadi, child, toughness case

Jammu News: रिहाड़ी में कमरे में बंद बच्ची का पड़ोसियों ने करवाया उपचार

विज्ञापन
rihadi, child, toughness case
जम्मू। रिहाड़ी इलाके के एक घर में लंबे समय से एक बच्ची के कमरे में बंद रहने का मामला सामने आया है। वह अरसे से घर से बाहर नहीं निकली। नहाने और साफ-सफाई न होने की वजह से बाल और नाखुन लंबे हो गए हैं। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। आठवीं के बाद पढ़ाई भी छूट गई है। मंगलवार को आस-पड़ोस के लोग जब बच्ची के घर पहुंचे तो उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां और दादी का देहांत हो चुका है। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। बच्ची चाचा-चाची के पास रह रही है। मंगलवार को एक स्थानीय महिला उनके घर पहुंची तो बच्ची चौथी मंजिल पर एक कमरे में बंद थी। महिला ने मोहल्ले के अन्य लोगों को बुलाया और बच्ची को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, यहां उसे उपचार दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवार वाले उसे सही ढंग से खाना भी नहीं देते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed