{"_id":"374a23861a49dfc908054e61e582979c","slug":"rig-in-the-funds-of-toilet-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के फंड में बड़ी धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण के फंड में बड़ी धांधली
ब्यूरो/अमर उजाला, मीरां साहिब
Updated Sat, 11 Apr 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों के घरों में शौचालय बनाने के लिए चेक बांटने में हुई धांधली के विरोध में दरसोपुर पंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को मीरां साहिब ब्लाक में पहुंचकर हंगामा किया। यहां उन्होंने चेक वितरण में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार ने ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में पहुंचकर चेक वितरण के सभी रिकार्ड कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मीरां साहिब ब्लाक में शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में विभागीय मंत्री ने चेक वितरण किए थे। 250 ग्रामीणों को ये चेक स्वच्छ भारत अभियान के तहत बांटे गए थे। इन चेकों के वितरण में दरसोपुर पंचायत के ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया। अवतार सिंह, रूप लाल, मुकेश कुमार, अशोक सिंह, जीत चौधरी, सुखदेव सिंह आदि ने कहा कि कार्यक्रम में जिन लोगों को चेक दिए हैं, उनमें से ऐसे कई लोग हैं, जिनके घरों में पहले से ही पक्के शौचालय हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों की अनदेखी कर रही है। वास्तविक जरूरतमंदों को मदद नहीं मिली है। उन्होंने पक्षपात दूर कर गरीबों को शौचालय के लिए चेक मुहैया कराने की मांग की। लोगों के प्रदर्शन की खबर पाकर विधायक डाक्टर गगन भगत मीरां साहिब ब्लाक पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने चेक मुहैया कराने के मामले जांच कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें बाद एसडीएम दीपराज के निर्देश पर मीरां साहिब नियाबत के नायब तहसीलदार को इस मामले की जांचकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। नायब तहसीलदार शौकत अली ने ब्लाक में पहुंच योजना के चेक मुहैया करवाए जाने के सभी रिकार्ड कब्जे में लिए। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद कर दिया।