फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rice for flood victims ruined

आसमान तले सड़ रहा बाढ़ पीड़ितों में बांटने वाला चावल

Sat, 27 Sep 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 27 Sep 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
rice for flood victims ruined

उधमपुर का रेलवे स्टेशन इन दिनों छत्तीसगढ़ से आए चावलों का गोदाम बन गया है। खुले आसमान में रखे करोड़ों रुपये के चावलों को ढोने के लिए मात्र एक ट्रक लगा हुआ है। जो चावलों को श्रीनगर ले जाएगा। स्टेशन के गुड्स प्लेटफार्म पर अन्य कोई भी चीज रखने की जगह नहीं है। हालांकि चावलों के कुछ ढेर को तिरपाल से ढका गया है।

विज्ञापन


एक सप्ताह से इन चावलों को स्टेशन पर ही रखा गया है और जिला प्रशासन अभी तक इसे संभाल नहीं पाया है। जो कोई भी स्टोर या खाली जगह थी, उसमें कीचड़ भरे होने के कारण इसे रखा नहीं जा सका। जिन तिरपाल से चावल को ढका गया है, वह भी बाढ़ पीड़ितों के लिए आए थे। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के अनुसार लोगों को राहत सामग्री और तिरपाल तक बांटने में प्रशासन असफल रहा है।
विज्ञापन


जरूरत मंद लोग अब भी खुले आसमान या टूटी-फूटी झोंपड़ियों के नीचे रह रहे हैं। जिला प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण ही करोड़ों रुपये के चावल बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित लोगों तक नहीं पहुंच पाए हैं। लोगों को तिरपाल भी प्रशासन नहीं दे सका है। इसकी मिसाल स्टेशन पर साफ दिख रही है। जिले में 36 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी 28 लोगों का पता नहीं है। लोगों को तिरपाल और चावल तक नहीं पहुंच रहे हैं। राज्य में एक समान राहत सामग्री बांटने और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ शनिवार को एक दिन की भूख हड़ताल रखी है। उन्होंने कहा पहले तो सद्दल में भूस्खलन में दब रहे लोगों के बचाव कार्य और फैसले लेने में देरी और अब लोगों के लिए चावलों की दुर्गति का जिम्मेदार प्रशासन है।


सद्दल में लोग भूस्खलन में दब गए। अब बचे हुए लोगों को भूखों मारने में पर जिला प्रशासन तुला हुआ है। उन्होंने इन दोनों मामलों में न्यायिक जांच की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed