फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rice crop ruined due to bad seeds

जानिए कृषि विभाग ने कैसे चौपट कर दी धान की फसल

Sat, 27 Sep 2014 06:54 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
rice crop ruined due to bad seeds

धान की अच्छी उपज की आस लगाए किसानों की उम्मीदें धुंधली नजर आ रही हैं। बासमती धान की फसल को खडसू नामक बीमारी ने चपेट में ले लिया है। किसान चिंता में हैं। उन्हें फसल चौपट होने की चिंता सता रही है।

विज्ञापन


दरअसल, धान की फसल पकाव के अंतिम चरण में है। ऐसे में खडसू नामक बीमारी ने उसे घेर लिया है। यही बीमारी लगातार बढ़ रही है। पहले सूखा, फिर पाकिस्तानी गोलाबारी ने फसल के रखरखाव को प्रभावित किया।
विज्ञापन


बची-कुची कसर बाद में बाढ़ ने पूरी कर दी। हजारों एकड़ में धान की फसल डूब गई थी। इन सबसे के बाद कुछ उम्मीद बची थी कि बासमती धान को खडसू ने घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी गुणवत्ता का बीज नहीं दिया

rice crop ruined due to bad seeds

सीमावर्ती क्षेत्र के गांव घराना, घरानी, अब्दुल्लिया, सुचेतगढ़ आदि के किसानों ने कहा कि फसल को बीमारी लगने से चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इस फसल का बीज उन्होंने कृषि विभाग के कार्यालय से खरीदा था।

किसानों को आशंका है कि उन्हें अच्छी गुणवत्ता का बीज नहीं दिया गया। इसके कारण फसल के पकने से ऐन पहले बीमारी ने घेर लिया।

किसान जोगिंद्र सिंह, तरसेम लाल, ओमप्रकाश, कर्म सिंह का कहना है कि जिन किसानों के पास घर का बीज था और जिन्होंने बाजार से बीज खरीद कर धान की रोपाई की थी, उनकी फसलों में यह बीमारी नहीं लगी है।

लेकिन कृषि विभाग से बीज खरीदकर लगाई पचास प्रतिशत फसल में रोग लग गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इस बीमारी के बारे में बताया गया है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी फसलों का निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है।

कृष‌ि विभाग ने बनाई टीमें

rice crop ruined due to bad seeds

धान की फसल को खडसू नामक बीमारी लगने का पता चलने पर टीम गठित की गई है। रोगग्रस्त फसल का निरीक्षण किया जा रहा है। खडसू बीमारी पर काबू पाने के लिए पचास प्रतिशत छूट पर दवाई उपलब्ध है। इसके छिड़काव के बारे में किसानों को बताया जा रहा है। फिलहाल, कृषि विभाग से बीज प्राप्त करने वाले किसानों का पता लगाया जा रहा है कि वह बीज उनका है या नहीं।
-डीडी भगत, ईओ, कृषि विभाग आरएस पुरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed