फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RFID card required for Mata Vaishno Devi Yatra, fine if not returned

माता वैष्णो देवी यात्रा: अब भक्तों के लिए RFID कार्ड जरूरी, यात्रा खत्म करने पर वापस नहीं किया तो जुर्माना

Mon, 19 Dec 2022 12:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 12:24 PM IST
सार

वैष्णो देवी यात्रा पर आने वालों श्रद्धालुओं केे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) सुविधा लागू है। श्राइन बोर्ड ने यात्रा खत्म करने के बाद इस कार्ड को वापस नहीं करने वालों से जुर्माना वसूलने की चेतावनी जारी की है।    

विज्ञापन
RFID card required for Mata Vaishno Devi Yatra, fine if not returned
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : संवाद

विस्तार

नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू में रखने के लिए श्राइन बोर्ड ने रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड की व्यवस्था शुरू की है। इस कार्ड के बिना किसी भी यात्री को भवन की ओर प्रस्थान करने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन


हर श्रद्धालु पर अत्याधुनिक स्कैनर से नजर रखी जाएगी। जो भक्त यात्रा समाप्त करने के बाद कार्ड वापस नहीं करेगा, उस पर श्राइन बोर्ड प्रशासन जुर्माना करेगा। यह व्यवस्था शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की दुर्घटना से सबक लेते हुए श्राइन बोर्ड ने प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी के सहित नए ताराकोट मार्ग के प्रवेश द्वार, कटड़ा हेलीपैड, श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन, आदि स्थानों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याधुनिक स्कैनर से लगातार निगरानी की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी श्रद्धालु बिना आरएफआईडी कार्ड के माता वैष्णो देवी की यात्रा न करे और वापसी पर हर हाल में अपना कार्ड जमा करवा सके।

जो लोग कार्ड जमा नहीं करवा रहे हैं, पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। इस सख्ती का मुख्य उद्देश्य यात्रा मार्ग और भवन पर ज्यादा भीड़ न होने देना है। 

ऐसे श्रद्धालुओं से जुर्माना वसूला जा रहा है जो यात्रा पूरी होने के उपरांत अपना आरएफआईडी यात्रा कार्ड वापस नहीं कर रहे हैं। श्राइन बोर्ड उन श्रद्धालुओं पर भी जुर्माना करेगा जो बिना आरएफआईडी कार्ड के यात्रा करेंगे। उनकी यात्रा भी रद्द की जाएगी।  - अंशुल गर्ग, सीईओ, श्राइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed