फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reyasi, political, lal singh, protest

Jammu News: लाल सिंह को रिहा करो वरना तेज होगा प्रदर्शन

Fri, 10 Nov 2023 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 10 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
reyasi, political, lal singh, protest
कार्यकर्ताओं ने रियासी नगर में रोष रैली निकाली कर उठाई मांग, दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट के लिए भूमि खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री एवं डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह की गिरफ्तार के बाद कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। वीरवार को कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाल कर रोष जताया। साथ ही उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग उठाई है। साथ ही सुनवाई नहीं होने पर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है।

युवा नेता ठाकुर भवानी सिंह के नेतृत्व में रोष रैली डाक बंगला से तहसील कार्यालय तक निकाली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा खासकर केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. जितेंदर सिंह बदले की राजनीति कर रहे हैं। क्योंकि लाल सिंह ही ऐसे नेता है जो डोगरों की आवाज को बुलंद करते हैं। चौधरी लाल सिंह ने प्रदेश में भाजपा की नीतियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला हुआ है। आरबी एजुकेशन ट्रस्ट मामले में कोई घोटाला नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री को बिना वजह तंग किया जा रहा है। देर शाम को स्थानीय जनाना पार्क में डोगरा स्वाभिमान संगठन के एक दूसरे गुट ने पत्रकारवार्ता कर चौधरी लाल सिंह को जल्द रिहा करने की मांग उठाई। साथ ही सुनवाई नहीं होने पर प्रदर्शन तेज करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed