फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   revolt against newly appointed congress president GA Mir

मीर के खिलाफ बगावत, उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

Wed, 04 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
revolt against newly appointed congress president GA Mir

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर के खिलाफ कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल गनी वकील ने बगावत का झंडा उठाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजते हुए कहा कि मीर की नियुक्ति दुर्भाग्यपूर्ण और पार्टी के लिए काला दिन के समान है।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज के खिलाफ भी बगावत के सुर उठे थे। एक गुट के समर्थकों ने बैठक कर उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। साथ ही किसी नए को जिम्मेदारी सौंपने की वकालत की गई थी। दो दिन पहले प्रो. सोज ने अपना इस्तीफा सोनिया को भेज दिया था।
विज्ञापन



इस्तीफे में वकील ने कहा है कि नए अध्यक्ष काफी जूनियर हैं। साथ ही छवि भी दागदार है। इन्होंने संगठन में कभी किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं संभाली है। ऐसे में इन्हें स्वीकार तथा मान्यता दिया जाना मुमकिन नहीं है। इनकी नियुक्ति गैर लोकतांत्रिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियुक्ति के लिए पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता या विधायक से न तो राय ली गई और न ही उन्हें इस विषय में विश्वास में लिया गया। उन्होंने कहा कि अनुभवी, योग्य तथा साफ-सुथरी छवि के व्यक्तियों को नजरअंदाज किया जाना उचित नहीं है।

इस प्रकार के प्रयास को नकारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रियासत में जब पार्टी कठिन चुनौतियों के दौर से गुजर रही है, तो ऐसी परिस्थितियों में पार्टी हाईकमान को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए अन्यथा राज्य में पार्टी केवल कागजों तक ही सिमट जाएगी।

उन्होंने चेताया है कि यदि पार्टी हाईकमान ने इस मुद्दे पर तत्काल विचार नहीं किया, तो उनके पास शुभचिंतकों तथा समर्थकों के साथ विचार कर अगला कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मीर की नियुक्ति से अध्यक्ष पद का सपना पाले एक गुट विशेष के लोगों को भारी निराशा हाथ लगी है। अंदर ही अंदर विरोध की रणनीति बनाई जा रही है।


कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में और कुछ नेता इस्तीफा दे सकते हैं। सोज के जाने के बाद पार्टी हाईकमान को उम्मीद थी कि युवा नेतृत्व के जरिये रियासत में कांग्रेस नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी, लेकिन गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed