फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reverse with Divcom public representatives on block day in Reasi

रियासी में ब्लॉक दिवस पर डिवकॉम जनप्रतिनिधियों से हुए रूबरू

विज्ञापन
Reverse with Divcom public representatives on block day in Reasi
रियासी। योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए सभी जनप्रतिधियों और विभागीय अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। वहीं, डिवकॉम ने गलत सूचना को पूरी तरह से नकारने कर जल्द उन्हें सही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक दिवस के अवसर पर मिनी सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें डिवकाम डॉ. राघव लंगर ने मुख्य रूप से हिस्सा लेकर जनप्रतिनिधियों से बात की। उन्होंने कहा कि गलत सूचनाओं को पूरी तरह से नकारने की जरूरत है। जब तक उन्हें सही नहीं किया जाता है तब तक नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीसी, डीडीसी व बीडीसी सदस्य की ओर से विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना जरूरी है। इस दौरान रेल लिंक परियोजना के तहत टनलों से निकलने वाले मलबे का इस्तेमाल करने, वनों के हो रहे नुकसान को रोकने, प्राकृतिक जल स्त्रोतों को बचाने के लिए पहल करने की मांग उठाई गई। डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने कहा कि इसके लिए एक प्रोजेक्ट बनाने सहित टास्क फोर्स के गठन की भी मांग उठाई। उन्होंने परियोजना में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेकां के सदस्य जगजीवन लाल ने कहा कि पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा फंड जारी होने चाहिए। इस मौके पर डीसी अजय कुमार शर्मा, एसएसपी शैलेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed