{"_id":"a5b6545be57071b8c25f1b94a460ef0f","slug":"revenue-minister-seas-tehsil-office-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने तहसील कार्यालय का रिकार्ड किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने तहसील कार्यालय का रिकार्ड किया सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 10 Mar 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली सरकार के राजस्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने मंगलवार को अचानक जम्मू नार्थ के तहसील कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान कार्यालय का रिकार्ड भी सीज किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से लिप्त अफसरों की अब खैर नहीं।
विज्ञापन
लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। मंत्री को एक जमीन की बिक्री से संबंधित शिकायत मिलने के बाद वह खुद मौके पर पहुंचे। एसएसपी और एसीआर की मौजूदगी में रिकार्ड सीज हुए। साथ ही दोषियों की पहचान के लिए कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
मंत्री ने केएएस अफसर के नेतृत्व में गठित जांच कमेटी को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है, ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके। मंत्री की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग के तमाम कार्यालयों में हलचल मच गई।
विज्ञापन
मंत्री मीर ने कहा कि राजस्व विभाग से एक संदेश लोगों के बीच जाना चाहिए कि भ्रष्ट और ईमानदारी से कर्तव्य का पालन न करने वालों के लिए प्रशासन में कोई स्थान नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में हर स्तर पर लोगों की शिकायतें स्वीकार करने के लिए शिकायत सेल बनाए जा रहे हैं। जन सेवा को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए विभाग में तंत्र मजबूत किया जाएगा।