{"_id":"687fe6c508f34943960b6663","slug":"revenue-department-removed-possession-from-ancestral-land-srinagar-news-c-264-1-sr11001-104266-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजस्व विभाग ने पुश्तैनी ज़मीन से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजस्व विभाग ने पुश्तैनी ज़मीन से हटवाया कब्जा
विज्ञापन
उपायुक्त कुलगाम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को जिला कुलगाम के कटरसू गांव में कब्जाई गई पुश्तैनी ज़मीन को कब्जे से मुक्त करवाकर असली मालिक को सौंप दिया।
यह ज़मीन अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय मखन लाल की थी, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। नायब तहसीलदार अशिक हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़मीन के असली मालिक ने पहले ही एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उनकी पुश्तैनी ज़मीन पर अवैध कब्जा किया गया है।
राजस्व रिकॉर्ड की बारीकी से जांच के बाद, अतिक्रमण की पुष्टि हुई और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और कब्जाधारियों द्वारा बनाई गई अवैध दीवार को गिरा दिया। इसके बाद ज़मीन को वास्तविक मालिक के हवाले कर दिया गया।