फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   returns of kashmiri pandits in valley will be tough without proper roadmap

सरकार के रोड मैप के बिना मुश्किल होगी घाटी में कश्मीरी पंडितों की वापसी

Sun, 22 Jan 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 22 Jan 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
returns of kashmiri pandits in valley will be tough without proper roadmap
kashmiri pandits - फोटो : FILE PHOTO

विधानसभा और विधान परिषद में कश्मीरी पंडितों की ससम्मान वापसी को लेकर पारित प्रस्ताव को लेकर कश्मीरी पंडितों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कश्मीरी पंडितों का कहना है कि पहली बार सभी ने मिल कर कश्मीरी पंडितों की वापसी को लेकर सकारात्मक कदम उठाए हैं, लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई रोड मैप तैयार नहीं हो पाया है और इसके बिना वापसी संभव नहीं है। 

विज्ञापन


कश्मीरी पंडित सभा के अध्यक्ष केके खोसा ने कहा कि दोनों सदनों में सर्वसम्मति स्रे स्ताव का पारित होना दर्शाता है कि कश्मीर में अब कश्मीरी पंडितों को लेकर नई सोच पैदा हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने सकारात्मक कदम उठाया है, लेकिन इसको अमलीजामा पहनाना बड़ी चुनौती है। इस पर विशेष तौर पर काम किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


वायस आफ कश्मीरी पंडित के अध्यक्ष रोशन लाल रैना ने कहा कि जुबानी तौर पर प्रस्ताव तो पारित कर दिया है, लेकिन इसको लेकर रोड मैप क्या होगा, इसका कुछ भी पता नहीं है और रोड मैप के बिना कश्मीरी पंडितों की वापसी किसी तरह से भी संभव नहीं है। सबको कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित वापसी को लेकर रोड मैप तैयार करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कश्मीरी पंडितों का 27 वर्ष का संघर्ष रंग लाया है'

returns of kashmiri pandits in valley will be tough without proper roadmap
विधानसभा में पारित हुआ है प्रस्ताव - फोटो : FILE PHOTO

पनून कश्मीर के अध्यक्ष अश्वनी चुरंगू ने कहा कि प्रस्ताव पारित होने से एक बात साबित होती है कि कश्मीरी पंडितों का 27 वर्ष का संघर्ष रंग लाया है। सभी कश्मीरी पंडितों की कश्मीर में वापसी चाहते हैं, लेकिन 27 वर्ष पहले घाटी को छोड़ना क्यों पड़ा, इसको लेकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

पनून कश्मीर की मांग है कि कश्मीरी पंडितों के घाटी छोड़ने के कारणों को पता लगाया जाए। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित केवल होम लैंड के जरिये ही वापसी चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed