फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RET teachers demonstrate for salary

वेतन न मिलने पर आरईटी शिक्षकों का प्रदर्शन

Sun, 29 Mar 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 29 Mar 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
 RET teachers demonstrate for salary

राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में रहबर-ए-तालीम शिक्षकों ने ड्यूटी में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सरकार के लिए जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस तरह के फैसलों को शिक्षकों के मनोबल को गिराने वाला करार देते हुए प्रदर्शनकारियों ने लंबित ग्यारह महीने के वेतन के मामले में सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने 31 मार्च को स्कूलों की तालाबंदी करने की चेतावनी जारी की।

शहीद भगत सिंह पार्क में रहबर-ए-तालीम टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार आरईटी शिक्षकों के साथ मजाक कर रही है।

अनावश्यक रूप से आरईटी शिक्षकों को कभी पल्स पोलियो, चुनाव अभियान, तो कभी सर्वे में ड्यूटी लगा दी जाती है, लेकिन जब परीक्षाओं की बारी आई तो इससे अलग कर दिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन सदस्य सरकार के विरोध मोर्चा खोलने को तैयार हैं। जम्मू प्रेस क्लब के बाहर 30 मार्च को प्रदर्शन कर सरकार को आखिरी चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद 31 मार्च को स्कूलों में ताला जड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने इस आंदोलन के लिए सभी आरईटी शिक्षकों से सहयोग की अपील की। प्रदर्शन में प्रभात सिंह, भारत भूषण, राज कुमार, राकेश कुमार, रंजना, नीलम कुमारी, चरणजीत, सुनील, धर्मपाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed