फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ret teacher salaries issue

वेतन न मिलने पर भड़के आरईटी शिक्षक

Sat, 18 Oct 2014 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोजोरी Updated Sat, 18 Oct 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
ret teacher salaries issue

जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्य कर रहे आरईटी शिक्षक पिछले काफी समय से अपने बकाया वेतन को जल्द रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को आरईटी शिक्षकों ने राज्य सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए जल्द बकाया वेतन प्रदान करने की मांग की।

विज्ञापन


आल जेएंडके आरईटी शिक्षक फोरम के बैनर तले फोरम के जिला अध्यक्ष आफताब तांत्रे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं, यदि उन्हें ही कई महीने वेतन नहीं दिया जाएगा, तो वह कैसे कार्य कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि एसएसए के तहत कार्य कर रहे शिक्षकों को पिछले करीब आठ माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


पहले ईद आई और अब दिवाली आने वाली है, लेकिन बिना वेतन के ही शिक्षकों को सभी त्योहार मनाने पड़ रहे हैं। फोरम ने डीसी राजोरी जितेंद्र सिंह और पीडीपी विधायक चौधरी जुल्फकार अली को अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed