{"_id":"62d07a0300f41975987dbeaf","slug":"result-samba-news-jmu263958434","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने फिर मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने फिर मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। दसवीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। इससे साफ है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का बेटियां लाभ ले रही हैं। वीरवार को घोषित परिणाम में अधिकतर पोजिशन बेटियों के हिस्से में ही गई हैं।
सीमावर्ती कसबा राजपुरा के वर्ल्ड मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनवी चौधरी ने 99 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल के साथ जिले का नाम रोशन किया है। लड़कियों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सांबा की नन्वी राजपूत ने 98.6 प्रतिशत, लार्ड कृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृतिका ने 97.6 प्रतिशत, निहारिका ने 97.6 प्रतिशत, अशिता ने 96.4 प्रतिशत, श्रेया ने 93 प्रतिशत, रूबी यादव ने 92 प्रतिशत अंक लेकर नाम रोशन किया है। भूमि संब्याल ने 491 अंक हासिल किए हैं। इनमें से आगे चलकर कोई डॉक्टर तो कोई आईएएस बनना चाहता है।
श्रुति शर्मा ने हासिल किया ए ग्रेड
अखनूर। कस्बे के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा श्रुति शर्मा पुत्री तरसेम लाल निवासी भारदा खुर्द ने दसवीं कक्षा में ए ग्रेड हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रुति ने बताया कि पढ़ाई पूरी कर सिविल प्रशासन में जाने की ख्वाहिश रखती हैं। संवाद
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे स्कूल के बच्चों ने किया नाम रोशन
परगवाल। भारत-पाक सीमा से सटे सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल परगवाल के बच्चों ने साबित किया है कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर भी बेहतर परिणाम हासिल किया जा सकता हे। कक्षा दसवीं में कुल 121 बच्चों में से 106 बच्चे पास हुए हैं। स्कूल के तीन विद्यार्थी अव्वल रहे। पहले स्थान पर मानवी गुप्ता रहीं। इन्होंने 500 में से 464 अंक हासिल किया है। नैना देवी और अनीश मेहरा ने संयुक्त रूप से 457 अंक लेकर द्वितीय तथा पायल देवी ने 447 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावक गौरवान्वित हैं। मानवी गुप्ता और अंश मेहरा के पिता दुकान चलाते हैं, जबकि नैना देवी के पिता सेना में हैं। पायल देवी के पिता पेशे से किसान हैं। स्कूल की प्रिंसिपल नीतू गंडोत्रा ने बच्चों को बधाई दी है।
बच्चों की सफलता पर घर में खुशी का माहौल
आरएस पुरा। माउंटेसरी नरगिस दत्त पब्लिक स्कूल के छात्र जसकरण सिंह पुत्र तेजिंदर सिंह निवासी चौहाला ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर किया है। इस सफलता के बाद घर में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान जब स्कूल बंद थे तब भी स्कूल प्रबंधन की तरफ से ऑनलाइन पढ़ाया गया। जसकरण का सपना है कि वह आईएएस अधिकारी बनें। वहीं नमीश रैना ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। नमीश ने कहा कि कड़ी मेहनत पर सफलता जरूर मिलती है। घर में खुशी का माहौल है। दबलैड गांव की अमनदीप कौर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। संवाद