फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   result middle standard examination winter zone annual 2015 reasi district

रियासी जिले के विंटर जोन का परिणाम घोषित

Tue, 08 Dec 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 08 Dec 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
result middle standard examination winter zone annual 2015 reasi district

स्थानीय डाइट के द्वारा सोमवार को घोषित किए गए आठवीं कक्षा के वार्षिक परिक्षा परिणामों में सरकारी स्कूलों की अपेक्षा प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। परीक्षा परिणामों में प्राइवेट स्कूलों का प्रतिशत 95.61 रहा। जबकि सरकारी स्कूलों का 89.40 प्रतिशत ही परिणाम रहा।

विज्ञापन


जिले के कुल सत्रह बच्चों ने पहली दस पोजिशन में जगह बनाई। इनमें सरकारी स्कूलों के सात बच्चे रहे। जबकि प्राइवेट स्कूलों के दस बच्चों का नाम मैरिट लिस्ट में आया। माउंटेन पब्लिक हाई स्कूल मलीकोट माहौर की छात्रा नाजमीन अख्तर और इसी स्कूल के छात्र मो. तसलीम ने 229-229 अंक लेते हुए जिले में पहली पोजिशन हासिल की।
विज्ञापन


वहीं इसी स्कूल के छात्र हरभजन सिंह ने 228 अंक लेते हुए मैरिट लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में कुल मिलाकर सरकारी स्कूलों के 2209 तथा प्राइवेट स्कूलों के 114 विद्यार्थी बैठे, जिसमें सरकारी स्कूलों के 1975 तथा प्राइवेट स्कूलों के 109 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि जिले में सबसे ज्यादा विंटर जोन के स्कूल माहौर तथा चसाना जोन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed