{"_id":"666b968bb6ae864ce1065c17","slug":"result-10-class-jammu-news-c-10-jam1008-379834-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"JKBOSE 10th Result 2024 : जम्मू कश्मीर में 10वीं के परिणाम में 79.25 फीसदी विद्यार्थी सफल, बेटियां फिर आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JKBOSE 10th Result 2024 : जम्मू कश्मीर में 10वीं के परिणाम में 79.25 फीसदी विद्यार्थी सफल, बेटियां फिर आगे
Fri, 14 Jun 2024 02:32 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:32 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद परिणाम एक साथ आता है, जबकि परीक्षा हार्ड और सॉफ्ट जोन में अलग-अलग होती है।
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद खुशी मनाते हुए छात्राएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 79.25 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। 81.10 प्रतिशत छात्राएं और 77.35 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 146136 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 115816 ने परीक्षा पास की है, जबकि 30218 असफल रहे।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा में 71741 लड़कों में 55479 और 74395 लड़कियों में से 60337 सफल हुईं हैं। 14115 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड में परीक्षा पास की है, जबकि 17471 ने ए2 ग्रेड, 23365 ने बी1 ग्रेड, 29117 ने बी2 ग्रेड, 25467 ने सी1 ग्रेड, 6269 ने सी2 ग्रेड और 45 विद्यार्थियों ने डी ग्रेड में परीक्षा उत्तीर्ण की। विषयवार में सबसे अच्छा परिणाम हिंदी का 93 प्रतिशत रहा है, जबकि इंग्लिश का 83 प्रतिशत रहा। वोकेशनल विषयों का परिणाम एक बार फिर उत्कृष्ट रहा है।
विज्ञापन
अब एक साथ जारी होता पूरे प्रदेश का परिणाम
जम्मू-कश्मीर में एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद परिणाम एक साथ आता है, जबकि परीक्षा हार्ड और सॉफ्ट जोन में अलग-अलग होती है। इस बार साॅफ्ट जोन में परीक्षा 11 मार्च से तीन अप्रैल, जबकि हार्ड जोन में आठ अप्रैल से नौ मई तक हुई। 2023 की तुलना में इस बार ओवरऑल परिणाम के साथ लड़कियों व लड़कों के पास प्रतिशत में मामूली कमी आई है। 2023 में 80 फीसदी परिणाम था, जबकि 81.68 प्रतिशत लड़कियां और 78.23 प्रतिशत लड़के सफल हुए थे।
विज्ञापन