फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Restrictions imposed in parts of Srinagar

कश्मीर में सेना के घुसने पर लगा कर्फ्यू!

Tue, 28 Oct 2014 05:10 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
Restrictions imposed in parts of Srinagar

जम्मू कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज कर्फ्यू लगा दिया गया है। घाटी के कई हिस्सों में लोगों की आवाजाही बिलकुल बंद कर गई है। आपको बताते चले कि सन 1947 में आज के दिन भारतीय सेना ने श्रीनगर में प्रवेश किया था। जिसके विरोध में अलगावादी संगठनों की ओर से बंद बुलाया गया था।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता ने बताया है कि यह कर्फ्यू श्रीनगर के पांच पुलिस स्टेशन में लगाया गया है। ये इलाके नवहट्टा, खन्यार, एमआर गंज, ज़ादिबल और सफकदल हैं। घाटी में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


हु्र्रियत कांफ्रेस समेत कई अलगावादियों संगठनों ने 27 अक्टूबर 1947 में भारतीय सेना के कश्मीर में कदम रखने के खिलाफ ये बंद बुलाया था। यहीं वो दिन था जब भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला सैन्य अभियान शुरु किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा हर‌ि स‌िंह ने आज के द‌िन क‌िया था हस्ताक्षर

Restrictions imposed in parts of Srinagar

इसी के एक द‌िन बाद जम्मू कश्मीर के महाराजा हर‌ि स‌िंह ने कश्मीर र‌ियासत को भारतीय गणराज्य में शाम‌िल होने के ल‌िए हस्ताक्षर कर द‌िए थे। 1989 में राज्य में आतंकवाद के विस्फोट के बाद से अलगाववादी संगठन हर साल इस दिन पर हड़ताल रखते हैं।

अध‌िकार‌ियों के मुताब‌िक घाटी में आज अधिकरत दुकानें और प्रति‌ष्ठान बंद थे। इसके अलावा पेट्रोल पंप और प्राइवेट ऑफ‌िस प्राइवेट स्कूल भी बंद रहे। वहीं इस बंद का असर सरकारी ऑफ‌िसों और सरकारी स्कलों पर भी देखा गया है।

वहीं अलगाववादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक सहित कई नेताओं को घर में नजरबंद कर द‌िया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed