{"_id":"65d6689e95f26404cb095b34","slug":"resolved-to-take-back-pojk-jammu-news-c-10-jam1008-307793-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीओजेके को वापस लेने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीओजेके को वापस लेने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विवि में संकल्प दिवस मनाया
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में बुधवार को संकल्प दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की वापसी की वकालत करना था। इसे वापस लेने के लिए चर्चा करने के लिए कई दिग्गज पहुंचे थे। प्रतिभागियों ने प्रदेश के लोगों के कल्याण और सुरक्षा के लिए क्षेत्र को पुन: प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव जैन ने इस क्षेत्र और इसके लोगों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। इसे लेकर विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर भी चर्चा की गई। पीओजेके की वापसी की वकालत करने के अलावा इस कार्यक्रम में डीन छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा वार्षिक उत्सव उड़ान-2024 का उद्घाटन भी किया गया। सक्रियता और उत्सव का यह मिश्रण समग्र विकास और सामाजिक जुड़ाव के प्रति विश्वविद्यालय के समर्पण को रेखांकित करता है।