फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Resolution passed for independence of Tibet in Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर: तिब्बत की आजादी के लिए प्रस्ताव पारित, भारत तिब्बत संघ का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

Mon, 19 Dec 2022 01:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 01:23 AM IST
सार

भारत तिब्बत संघ के उत्तर क्षेत्र के संयोजक डॉ. कुलदीप शर्मा का कहना है कि तिब्बत के साथ भारत के सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंध सदियों से रहे हैं। चीन ने अवैध रूप से तिब्बत पर कब्जा कर रखा है।

विज्ञापन
Resolution passed for independence of Tibet in Jammu Kashmir
भारत तिब्बत संघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत तिब्बत संघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जम्मू में दो प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न हो गई। पहले प्रस्ताव में तिब्बत को चीन के अवैध कब्जे से मुक्त करवाकर उसे आजाद देश का दर्जा दिया जाना और दूसरा प्रस्ताव बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना को स्कूली जीवन से जागृत करने करने की मुहित शुरू करने का पारित किया गया।

विज्ञापन


पारित किए गए प्रस्तावों को केंद्र सरकार के ध्यान में लाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। भारत तिब्बत संघ के उत्तर क्षेत्र के संयोजक डॉ. कुलदीप शर्मा का कहना है कि तिब्बत के साथ भारत के सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंध सदियों से रहे हैं।
विज्ञापन


चीन ने अवैध रूप से तिब्बत पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में भारत तिब्बत संघ ने प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिब्बत की आजादी का मुद्दा उठाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए बच्चों में विद्यार्थी काल से ही राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने की जरूरत है। अभी तक हमारे देश में इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है।

ऐसे में भारत तिब्बत संघ ने एक जनवरी 2023 से इस तरफ खास ध्यान दिए जाने की अपील केंद्र सरकार से करते हुए स्वयं भी स्कूलों में जाकर इस मुहिम को सफल बनाने में जुटने का फैसला लिया है। 


उनका कहना है कि पवित्र तीर्थ स्थान कैलाश मानसरोवर तिब्बत में ही है। ऐसे में चीन के अवैध कब्जे से तिब्बत मुक्त होता है तो हमारे देश ही नहीं विश्व के विभिन्न देशों में रह रहे हिंदुओं को भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर के दर्शन सरलता से होंगे।

समापन समारोह में भारत तिब्बत संघ के पदाधिकारी सौरभ सारस्वत, सुनील कौशल और सुधीर जमवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed