फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Resignation of Mayor and Deputy Mayor of Jammu Municipal Corporation accepted after 19 days, now elections wil

जम्मू कश्मीर: जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का 19 दिन बाद इस्तीफा मंजूर, अब 21 को होंगे चुनाव

Thu, 13 Oct 2022 12:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 13 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

जम्मू नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर का चयन 21 को होगा। 17 तक नामांकत्र प्रक्रिया चलेगी। चयन ओपन बैलेट के जरिये होगा। उधर, आदेश पत्र मिलने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर ने कुर्सी छोड़ दी है।

विज्ञापन
Resignation of Mayor and Deputy Mayor of Jammu Municipal Corporation accepted after 19 days, now elections wil
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर सरकार ने 19 दिन बाद जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। वहीं, अब नए मेयर और डिप्टी मेयर का चयन 21 को होगा। 17 तक नामांकत्र प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन


चयन ओपन बैलेट के जरिये होगा। उधर, आदेश पत्र मिलने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर ने कुर्सी छोड़ दी है। जेएंडके एमसी एक्ट 2000 की धारा 427 में शक्तियों का प्रयोग किया गया। इस्तीफा मंजूरी में आ रही कठिनाई को दूर किया गया। 

विज्ञापन

 

पहले धारा 38 में मेयर इस्तीफा को डिप्टी, जबकि डिप्टी मेयर को दे सकती थी। ऐसा प्रावधान था। इसमें एक साथ मेयर-डिप्टी मेयर का इस्तीफा मिलने पर कुछ स्पष्ट नहीं था। ऐसे में इस्तीफा मंजूर नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

धारा 39 में संशोधन के बाद जोड़ा गया कि मेयर-डिप्टी मेयर आयुक्त को इस्तीफा दे सकते हैं।नए मेयर और डिप्टी मेयर के चयन के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस बारे में शहरी आवास एवं विकास विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 

चुनाव को लेकर जारी कर दी गई है अधिसूचना 

मेयर-डिप्टी मेयर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। चुुनाव 21 को 11 बजे होगा। धारा 39 में संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद दोनों इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। अब नामांकन प्रक्रिया 17 होगी। चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।  - राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed