फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Resignation of 60 workers and leaders of Udhampur Congress

Azad resignation: कांग्रेस के 60 कार्यकर्ताओं व नेताओं का त्यागपत्र, गुलाम नबी आजाद के समर्थन में लिया फैसला

Fri, 02 Sep 2022 12:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 12:56 AM IST
सार

गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस के करीब 60 नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दिया। कहा कि पार्टी की गलत नीतियों से मजबूर होकर उन्हें भी पार्टी से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन
Resignation of 60 workers and leaders of Udhampur Congress
उधमपुर में जानकारी देते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने का सिलसिला लगातार जारी है। इस शृंखला में वीरवार को उधमपुर में करीब 60 नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर सामूहिक रूप से कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। साथ ही गुलाम नबी आजाद का समर्थन करने की सार्वजनिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम उन्होंने अपना सामूहिक त्यागपत्र भेज दिया है।  

विज्ञापन


इनमें नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं एमएलए चुनाव के उम्मीदवार रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रज मोहन शर्मा, एनएसयूआई के पूर्व जिला प्रधान संजीव दुबे, पंचायती राज के जिला प्रधान एवं पूर्व सरपंच महेश गौतम, ब्लॉक प्रधान चिनैनी नीरज थापा, ब्लॉक प्रधान उधमपुर राज शर्मा, ब्लॉक प्रधान मौंगरी एवं सरपंच हंस राज, सरपंच बट्टल बालियां मनमोहन रैना, ब्लॉक प्रधान खून गोविंद राम, म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान एवं महासचिव चिनैनी मोहन लाल गुप्ता, जिला यूथ कांग्रेस के महासचिव रत्तन लाल व अन्य मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए संजीव दुबे व ब्रज मोहन शर्मा ने कहा कि वे पिछले करीब पांच दशक से कांग्रेस के साथ जुडे़ रहें हैं, लेकिन बीते दस साल से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का जो सिलसिला शुरू किया है। यह उसी की नतीजा है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री रहे गुलाम नबी आजाद को भी पार्टी को अलविदा करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 40 से 50 साल उन्होंने पार्टी की सेवा में बिताए हैं लेकिन आज पार्टी की गलत नीतियों से मजबूर होकर उन्हें भी पार्टी से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की छत्रछाया में उन्होंने अब तक काम किया है इसलिए अब जब उन्होंने पार्टी को छोड़ा है तो उनका भी पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है। 

कुंथल के सरपंच और गुज्जर नेता गुलाम मोहम्मद ने छोड़ी कांग्रेस 

हीरानगर। गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में वीरवार को दयाला चक में कई नेताओं ने प्रेसवार्ता की। कुंथल पंचायत के सरपंच तिलक राज शर्मा ने कहा कि वह शुरू से ही कांग्रेस से जुडे़ थे, लेकिन अब पार्टी हाईकमान के तौर-तरीके को देखते हुए इसे छोड़ दिया है।

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले गुलाम नबी आजाद की अनदेखी कर पार्टी हाईकमान ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। गुज्जर नेता गुलाम मोहम्मद ने कहा, आजाद ने प्रदेश के लिए जो किया है उसे कोई नहीं भूल सकता। उनके कार्यों को लेकर कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य विपक्षी दल भी उन्हें सम्मान देते हैं।

कहा कि हम आजाद के फैसले का सम्मान करते हैं। हम पहले भी उनके साथ चलते रहे और आगे भी उनके साथ चलेंगे, इसलिए कांग्रेस छोड़ दी है। पूर्व एमएलसी ने कहा, आजाद के समर्थन में लगातार पुराने कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। उनके साथ अन्य दलों के लोग भी जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। 

जम्मू में नई पार्टी के एजेंडे की घोषणा भी करेंगे गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी आजाद के समर्थक चार सितंबर को जम्मू आगमन पर उनके जोरदार स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद आजाद पहली बार जम्मू में सार्वजनिक मंच से अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह नई पार्टी के एजेंडे की घोषणा भी करेंगे। जी 23 गुट के कई नेता भी इस अवसर पर मौजूद रह सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार जम्मू एयरपोर्ट पर आजाद सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के बाहर उनका भव्य स्वागत होगा और स्वागत रैली के रूप में उन्हें सैनिक कॉलोनी स्थित सैनिक फार्म तक ले जाया जाएगा। हजारों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहेंगे।

सैनिक फार्म में आजाद के संबोधन के अलावा उनके समर्थक नेताओं का संबोधन भी होगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में विभिन्न पार्टियों से जुड़े कई नेता आजाद की मौजूदगी में उनके गुट में शामिल भी होंगे।

आजाद के दौरे को देखते हुए कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुटी

गुलाम नबी आजाद के चार सितंबर से जम्मू के दौरे को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस डैमेज कंट्रोल की कवायद में जुट गई है। इस संबंध में वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बैठकें कर आजाद के दौरे के दौरान कांग्रेस को कम से कम नुकसान हो, इस पर चर्चा की। इस अवसर पर रसूल ने पार्टी नेताओं से कहा कि वह एकजुट रहें और बहकावे में न आएं। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed