फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   residents near pakistan border threatened

कभी भी बन सकते हैं पाकिस्तानी गोली का शिकार

Mon, 18 Aug 2014 12:54 AM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
residents near pakistan border threatened

पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। गोलाबारी के चलते गांव अब्दुल्लियां, कोराटाना खुर्द, विधिपुर आदि के ग्रामीण डरे हुए हैं।

विज्ञापन


इन गांवों के ग्रामीणों ने एक बार फिर से केंद्र और राज्य सरकार से हर गांव में बंकर बनवाने और सीमावर्ती इलाकों में रह रहे हर परिवार को सुरक्षित स्थान पर पांच-पांच मरला प्लाट दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि कब पाकिस्तानी गोली उन्हें निशाना बना ले कुछ नहीं कहा जा सकता।

'पाकिस्तान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता'

residents near pakistan border threatened

ग्रामीणों की कोई खोज-खबर न लिए जाने से उनमें पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार की तरह ही वर्तमान मोदी सरकार के प्रति भी नाराजगी है।

गांव विधिपुर के चौ. धर्मपाल, ओम प्रकाश, अब्दुल्लियां गांव के सरपंच चौ. बचन सिंह, बस्ती गुलाबगढ़ के सरपंच चौ. अर्जुन सिंह, नंबरदार सरवन सिंह आदि ने बताया कि पाकिस्तान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता।

सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण हर पल मौत से जूझते रहते हैं। वे कभी भी शांतिपूर्वक जिंदगी नहीं बिता पाते हैं। सीमा पर रहने वाले किस गांव का कौन व्यक्ति कब गोली का शिकार बन जाए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

'मोदी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कहा था'

residents near pakistan border threatened

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले सीमावर्ती ग्रामीणों से कई वादे किए थे। उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कहा था, लेकिन अब ग्रामीणों को ऐसा लग रहा है जैसे भाजपा ने उनको धोखा दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पाकिस्तान आए दिन फायरिंग कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार की तरह ही चुपचाप सब कुछ देख रही है। जबकि इसके लिए पहले मोदी मनमोहन की आलोचना किया करते थे।

विज्ञापन

न प्लाट मिले न ही बंकर बने

residents near pakistan border threatened

सीमावर्ती ग्रामीणों ने कहा कि राज्य सरकार भी उनकी सुरक्षा करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। अभी तक उनको सुरक्षित स्थानों पर न तो प्लाट मुहैया करवाए गए और न ही सीमांत गांवों में बंकर ही बनवाए गए।

ग्रामीणों ने बताया कि गोलाबारी के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी उनके गांवों में नहीं आए। इसलिए अब सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं, सब कुछ भगवान के भरोसे पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed