{"_id":"65aefbc1ffa342f572075ef4","slug":"republic-day-security-jammu-news-c-10-jam1006-288457-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में कड़ी रही सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में कड़ी रही सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। अप्रिय घटना न हो इसके लिए संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरत औचक नाके लगाए गए। अति संवदेनशील गुज्जर नगर की तरफ जाने वाले रास्तों पर निगरानी रखी गई। गुज्जर नगर पुल पर एसपी नॉर्थ जम्मू के नेतृत्व में नाका लगाया गया। खिटीका तालाब, छन्नी हिम्मत, सुंजवां, बठिंडी में मुलाजिम मौजूद रहे। यहां संदिग्ध लोगाें से पूछताछ की गई और पहचान पत्र भी देखे गए। डीसी कार्यालय चौक पर चेकिंग अभियान चलाया था। पीरखो जाने वाले रास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। पुराने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए। जगह-जगह लंगर लगने के कारण वाहनों का प्रवेश वर्जित रखा। रघुनाथ मंदिर, रणबीरेश्वर मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। जम्मू रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस सतर्क रही।
गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट
शहर में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। पुलिस व अन्य सुरक्षाबल पिछले दो सप्ताह से हाई अलर्ट पर है। गणतंत्र दिवस समारोह एमए स्टेडियम में होने जा रहा है। ऐसे में तवी नदी के आसपास सुरक्षा कड़ी गई है। पुलिस के जवान रात्रि और दिन में औचक निरीक्षण कर रहे हैं।