फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Republic Day: NCC girls will become the parade commander of the contingent Unity of Jammu and Kashmir

गणतंत्र दिवस: NCC गर्ल्स टुकड़ी की परेड कमांडर बनेंगी जम्मू-कश्मीर की एकता, सपना है सेना में जाकर देश सेवा का

Sat, 25 Jan 2025 02:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 25 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की बेटी एकता कुमारी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर एनसीसी गर्ल्स टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी, उनका सपना सेना में जाकर देश सेवा करने का है।

विज्ञापन
Republic Day: NCC girls will become the parade commander of the contingent Unity of Jammu and Kashmir
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की बेटी एकता कुमारी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर एनसीसी गर्ल्स टुकड़ी का नेतृत्व करती नजर आएंगी। परेड कमांडर के रूप में प्रदेश का मान बढ़ाने वाली एकता ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर से पूरी की। कॉलेज में एनसीसी से जुड़कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया। जेएंडके नेवल यूनिट श्रीनगर की लीडिंग कैडेट एकता गांधीनगर के महिला काॅलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन


एकता ने अमर उजाला से बातचीत में अपने सपनों, अपनी सफलता में मेहनत और माता-पिता व भाइयों से मिली प्रेरणा की कहानी साझा की। आत्मविश्वास से भरी एकता कहती हैं कि उनकी माता आशु देवी, पिता सोहन लाल व दो भाई हैं। वे सभी मेरा हौसला बढ़ाते रहते हैं। एकता कहती हैं पिता को सेना में रहकर देश की सेवा करते देखा है। वे 12 जैक राइफल से सेवानिवृत्त हैं। एकता के मुताबिक, मेरा मानना है कि जो काम शुरू करो, उसे अंजाम तक पहुंचाओ।
विज्ञापन


एकता ने कहा कि एनसीसी कैंप में लेफ्टिनेंट कर्नल अभिजीत, ड्रिल उस्ताद जसविंदर व यूनिट के सीओ कर्नल तेज राम, ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपक और एडीजी मेजर जनरल ए. बेवली का उन्हें मार्गदर्शन मिला है। एकता कहती हैं कि कर्तव्य पथ पर ऑल इंडिया गर्ल्स कंटिंजेंट की परेड कमांडर बनना उनके जीवन का सबसे बड़ा और गौरवशाली क्षण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed