{"_id":"69713ead4a14124a6403526c","slug":"republic-day-jammu-news-c-10-jmu1052-817325-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युद्ध क्षमताओं, पराक्रम व स्वदेशी हथियारों के उपयोग को प्रदर्शित करेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युद्ध क्षमताओं, पराक्रम व स्वदेशी हथियारों के उपयोग को प्रदर्शित करेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी
विज्ञापन
- एमए स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, कला केंद्र में झांकियों को लेकर तैयारियां हुईं तेज
- तिरंगे में रंगने लगा शहर, अभ्यास में जुटे दस्ते और छात्र
जम्मू। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में उत्साह और रौनक बढ़ गई है। मुख्य मार्गों, भवनों, दफ्तरों और बाजारों पर तिरंगा लाइटों से सजावट शुरू हो गई है। मुख्य समारोह के लिए एमए स्टेडियम में अभ्यास लगातार चल रहा है। परेड में भाग लेने के लिए सुरक्षा बलों के जवान, एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
पुलिस का डेयर डेविल्स दस्ता मोटरसाइकिलों पर कौशल और साहसिक करतबों का अभ्यास कर रहा है। कला केंद्र में विभिन्न विभागों की झांकियां तैयार करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। कलाकार, मूर्तिकार, चित्रकार और तकनीकी सहयोगी मिलकर झांकियों को जीवंत रूप दे रहे हैं। झांकियों में इस बार सामाजिक जागरूकता, जनहित और विकास की दिशा में हुए बदलाव को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। सूचना विभाग की ओर से नशा मुक्ति विषय पर आधारित झांकी जनजागरूकता का संदेश देगी।
इस बार ऑपरेशन सिंदूर पर झांकी निकलेगी जो युद्ध क्षमताओं, पराक्रम व स्वदेशी हथियारों के उपयोग को प्रदर्शित करेगी। रोजगार निदेशालय मिशन युवा के विषय पर झांकी निकालेगा, जिसमें युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। झांकी से बताएगा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। वित्त विभाग जीएसटी रिफॉर्म से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डालेगा। कर प्रणाली में पारदर्शिता, सुधारों से मिली सहूलियत और व्यापार के अनुकूल वातावरण से परिचित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
श्रम आयोग की झांकी में श्रम कानून संहिता को प्रमुखता दी गई है। इसमें श्रमिक कल्याण, श्रम सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था से संबंधित बदलवा व राहत को शामिल किया गया है। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा विभाग की झांकी में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, परीक्षण और उपभोक्ता सुरक्षा को दर्शाया गया है।