{"_id":"07e8944193fdc6fd6039191a5a3c2208","slug":"repair-work-begins-on-banks-of-tawi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी के क्षतिग्रस्त सुरक्षा बांधों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी के क्षतिग्रस्त सुरक्षा बांधों की मरम्मत शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Sep 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
छह सितंबर को तवी नदी में आई बाढ़ से सुरक्षा बांधों को पहुंचे व्यापक नुकसान की जरूरी मरम्मत का कार्य सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से शुरू कर दिया है। बहरहाल इस काम में करोड़ों के फंड की दरकार के चलते फिलहाल आवश्यक मरम्मत कार्य ही शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग में बाढ़ दरियाओं, नदियों, नहरों और नालों में बाढ़ नियंत्रण विभाग के ढांचे को 400 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इतने भारी भरकम फंड की दरकार के चलते विभाग की ओर से अभी जरूरी काम को प्राथमिकता के आधार पर लिया है, ताकि बाढ़ जैसे खतरे से बड़ी तबाही को बचाया जा सके।
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर एचसी जैरथ का कहना है कि बाढ़ से तवी नदी, चिनाब दरिया के सुरक्षा बांधों को भारी नुकसान पहुंचा है। अन्य नदी, नालों और नहरों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मरम्मत कार्यो में काफी राशि की जरूरत है। फिलहाल विभाग की ओर से जरूरी मरम्मत और निर्माण कार्य को शुरू करवाया गया है।