{"_id":"ebecdc0d6f1970db13d0ba0d64777f7e","slug":"repair-cost-of-tawi-bridge-is-twenty-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी पुल की मरम्मत को सवा करोड़ की लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी पुल की मरम्मत को सवा करोड़ की लागत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अब्दुल माजिद वानी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षतिग्रस्त हुए पुलों और सड़कों का जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्राथमिकता पर संपर्क मार्गों को बहाल करने पर जोर दिया। तवी के चौथे पुल को अस्थायी तौर पर चालू करने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
तवी के चौथे पुल पर दौरे के दौरान चीफ इंजीनियर ने जानकारी दी कि पुल के मुख्य ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है। बेली चराना (वीयर हाउस) की ओर से पुल को जोड़ने वाला करीब साठ मीटर पुल का हिस्सा बाढ़ में बहा है। इसी तरह भगवती नगर पर ए3 और ए4 पर थोड़ा नुकसान पहुंचा है। अस्थायी तौर पर पुल को शुरू करवाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की जरूरत है, जिसके बाद स्थायी पुल के पुनर्निर्माण पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने बाढ़ में बह गए निकी तवी पुल का भी जायजा लिया। इस पुल से 45 गांवों से करीब बीस हजार आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया था। मंत्री ने करनैल चक्क पुल के साथ लिंक मार्ग को शीघ्र चालू करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि बाढ़ से जम्मू संभाग में 9851 किलोमीटर में बिछी 3517 सड़कों में से 2553 सड़कों को बारिश और बाढ़ से नुकसान पहुंचा है, जिसमें 375 मशीनों और अन्य मानव शक्ति से 1800 लिंक मार्गों को बहाल कर दिया गया है। बाढ़ में संभाग में कुल 64 पुल पूरी तरह से बह गए। इसके अलावा 163 फुट ब्रिज और मोटर ब्रिजों को नुकसान पहुंचा है। पुलों के पुनर्निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।