फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious programme

Jammu News: पूजा समारोह की पूर्व संध्या पर प्रदेश विश्वकर्मा सभा ने शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
religious programme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। विश्वकर्मा पूजा समारोह की पूर्व संध्या पर प्रदेश विश्वकर्मा सभा (पीवीएस) ने रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली। बच्चों और महिलाओं सहित जम्मू प्रांत के सभी हिस्सों से लोग जय विश्वकर्मा के जयघोष लगाते और भजन गाते कार्यक्रम में शामिल हुए। पांच झांकियां कैनाल रोड, ज्यूल चौक, गुम्मट, रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, शालामार, इंदिरा चौक, केसी चौक से वापस विश्वकर्मा मंदिर गुढ़ा बख्शी नगर पहुंची। सभा की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई।
विश्वकर्मा सभा इकाई शक्ति नगर ने पूरी सभा के लिए दोपहर के भोजन (प्रीति भोज) का आयोजन किया। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा के विभिन्न दृश्यों को दर्शाया गया जैसे भगवान शिव के लिए त्रिशूल का निर्माण, भगवान कृष्ण के लिए सुदर्शन चक्र, रावण के लिए सोने की लंका, राम सेतु का निर्माण आदि। टीम जम्मू, राधा गो संस्था शक्ति नगर के जोरावर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने भक्तों को फल और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

इससे पहले शोभायात्रा को ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) विजय सागर धीमान, अध्यक्ष लखपत राय (सेवानिवृत्त डीसी), उपाध्यक्ष रतन लाल चरगोत्रा, पूर्ण चरगोत्रा और कुलदीप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभा अध्यक्ष शशि वर्मा ने बताया कि दीपावली के अगले दिन रविवार को प्रत्येक विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने विश्वकर्मा दिवस पर राजपत्रित अवकाश की मांग दोहराई। आयोजन टीम में महासचिव विजय वर्मा, अध्यक्ष शक्ति नगर इकाई राकेश चलोत्रा, जिलाध्यक्ष जोगिंदर पाल, पूर्व अध्यक्ष रवि वर्मा, चरणजीत बिट्टा, कैप्टन लाल चंद, भगत राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed