फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious organizations Leaders should make their followers aware of Corona: Lt Governor Jammu Kashmir

धार्मिक संगठनों के नेता अपने अनुयायियों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंः उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर

Sun, 05 Apr 2020 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
religious organizations Leaders should make their followers aware of Corona: Lt  Governor Jammu Kashmir
गिरीश चंद्र मुर्मू, फाइल फोटो - फोटो : ani

केंद्र शासित प्रदेश के सभी धार्मिक संगठनों के नेता अपने अनुयायियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करें। उन्हें कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने और अन्य बचाव उपायों के बारे में बताएं। यह बात उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न धार्मिक संगठनों के नेताओं और संगठनों के प्रमुखों से कही।

विज्ञापन


मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव बिपुल पाठक, मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा, मंडलायुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोले के अलावा विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उपराज्यपाल के साथ बातचीत की।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि जब तक जनता महामारी को रोकने के प्रयासों में सरकार का सहयोग नहीं करती, तब तक स्थिति नहीं उभर सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी और सरकार के दिशानिर्देशों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘स्टे एट होम-प्रेयर एट होम’ की प्रथा को अपनाएं- उपराज्यपाल

उन्होंने धार्मिक नेताओं से अपील की, कि वे अपने अनुयायियों से स्वेच्छा से निजामुद्दीन की मरकज में शामिल हुए लोगों को अपने यात्रा इतिहास के बारे में बताने के लिए कहें। साथ ही आगामी त्योहारी सीजन के दौरान ‘स्टे एट होम-प्रेयर एट होम’ की प्रथा को अपनाएं। धार्मिक नेताओं ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी सामूहिक सभा से बचने के लिए सभी धार्मिक स्थानों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने उपराज्यपाल से आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी और ग्रामीण और दूरदराज के लोगों तक मदद पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उपराज्यपाल ने प्रतिभागियों को आश्वासन दिया कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed