फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से गूंजा सुंदरबनी

विज्ञापन
religious news
- श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व पर निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन

- रागी जत्थों ने संग को किया निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। श्री गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में ठंडापानी इलाके में एक नगर कीर्तन निकाला गया। इस दाैरान पूरे क्षेत्र में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष गूजते रहे। संतग ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के दर्शन किए। रागी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निकाल किया।

गतका पार्टी के युवाओं ने ओल्ड बस स्टैंड सुंदरबनी में गतका के जाैहर दिखाए। नगर कीर्तन ठंडापानी से गुरुद्वारा सिंह सभा सुंदरबनी तक निकाला गया। पालकी वाहन में सजाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ रागी जत्थे साथ चल रहे थे। इसके पीछे संगत थी। ठंडापानी, सुंदरबनी, मर्चोला, टांडा, बेहानीगला और अन्य क्षेत्रों के आसपास के गांवों से संगत गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंची। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा ठंडा पानी के ग्रंथी अमनदीप सिंह ने अरदास कर शुरू किया। रास्ते में कई स्टॉल लगाए गए। इनमें जगमोहन सिंह खालसा स्पेयर पार्ट्स ठंडापानी ने हलवा बांटा। इकबाल सिंह और अन्य लोगों ने पानी की बोतलें और जूस का स्टॉल लगाया। आईटीआई कठानू के स्टाफ ने फल और पानी की बोतलों का स्टॉल लगाया। पीक्स ऑटो ठंडा पानी ने फल और पानी की बोतलों का स्टॉल लगाया। डीजीपीसी राजोरी के अध्यक्ष हरदयाल सिंह खालसा ने संगत को संबोधित किया। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सुंदरबनी की ओर से आयोजित किया गया। संगत के लिए लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed